Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-11

Jamshedpur Rural Crime: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

Jamshedpur Rural Crime: पूर्वी सिंहभूम जिले की गालूडीह थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोरी गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे शातिर अपराधी बिरसन मुंडा को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी को सरायकेला-खरसावां जिले के चौका थाना क्षेत्र के मुटुडा गांव से पकड़ा गया. पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी की तीन मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं, जिन्हें झारखंड और ओडिशा के अलग-अलग इलाकों से चुराया गया था.

ग्रामीण एसपी शुभम खंडेलवाल ने प्रेस वार्ता में बताया कि दिसंबर 2025 में गालूडीह थाना क्षेत्र से चोरी हुई विंगर वैन मामले में बिरसन मुंडा की मुख्य भूमिका थी. इस मामले में पुलिस पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी, लेकिन बिरसन लगातार फरार चल रहा था. उसकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम बनाई गई थी. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर उसे उसके घर से गिरफ्तार किया.

पूछताछ के दौरान आरोपी ने कई वाहन चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की. इसके बाद पुलिस ने उसके घर से चोरी की तीन गाड़ियां बरामद कीं. बरामद वाहनों में ओडिशा के मयूरभंज जिले के तिरिंग थाना क्षेत्र से चोरी की गई टीवीएस अपाची बाइक, गालूडीह से चुराई गई हीरो स्प्लेंडर और ओडिशा के बहलदा इलाके से चोरी हुई होंडा डियो स्कूटी शामिल है. पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन, सिम कार्ड और एक नंबर प्लेट भी जब्त किया है.

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि बिरसन मुंडा का आपराधिक इतिहास काफी लंबा रहा है. उसके खिलाफ झारखंड के कई थानों में वाहन चोरी और अन्य मामलों में केस दर्ज हैं. ओडिशा पुलिस भी उसकी तलाश कर रही थी. पुलिस का मानना है कि आरोपी का नेटवर्क कई जिलों तक फैला हुआ है और उससे पूछताछ में कई अन्य मामलों का खुलासा हो सकता है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !