Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-11

Ramgarh Crime News: रजरप्पा ज्वेलरी डकैती कांड में बड़ा खुलासा, दंपति समेत 9 आरोपी गिरफ्तार

Ramgarh Crime News: रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र अंतर्गत चितरपुर-रजरप्पा मोड़ स्थित शिव शंकर ज्वेलरी दुकान में 21 अप्रैल को हुई डकैती मामले में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। लगातार कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक दंपति को गिरफ्तार किया है।


दंपति के पास से बरामद हुए सोना-चांदी के आभूषण

पुलिस के अनुसार, पहले गिरफ्तार किए गए 7 अपराधियों की निशानदेही पर लगातार छापेमारी और जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान रजरप्पा क्षेत्र से एक दंपति को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उनके पास से सोना और चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं।


अब तक 9 आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी

इस कार्रवाई के बाद डकैती और लूटकांड मामले में अब तक कुल 9 अपराधियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी हुई है और मामले से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाशी तेज कर दी गई है।


फरार अपराधियों की तलाश में लगातार छापेमारी

रामगढ़ एसपी मुकेश कुमार लुनायत ने प्रेस वार्ता कर बताया कि पुलिस टीम पूरे मामले की गहन जांच कर रही है। साथ ही फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान और छापेमारी जारी है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !