Jamshedpur: मदर्स डे की पूर्व संध्या पर अशियाना हाउसिंग ने बिष्टुपुर स्थित The Alcor Hotel में अपने वार्षिक "सुपरमॉम" कार्यक्रम का भव्य फिनाले आयोजित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य उन माताओं को सम्मानित करना था, जिन्होंने पूरे वर्ष सामुदायिक गतिविधियों में सक्रिय योगदान दिया।
कार्यक्रम के दौरान माताओं ने "सुपरमॉम" थीम पर आधारित विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने ग्रुप डांस, कविता पाठ, सिंगिंग और रैंप वॉक के जरिए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।
इस वर्ष प्रतियोगिता में करीब 60 माताओं ने हिस्सा लिया। आदित्य सोसाइटी की निवासी नियति राय ने "सुपरमॉम" का खिताब अपने नाम किया, जबकि श्राबोनी पहरी को सुपर एक्टिव सुपरमॉम सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 300 निवासी शामिल हुए।
अशियाना की विभिन्न सोसाइटियों में आयोजित सुपरमॉम कार्यक्रमों के प्रतिभागियों में से हर वर्ष एक ऑल इंडिया विनर का चयन भी किया जाता है। इस वर्ष जयपुर स्थित रंगोली गार्डन्स सोसाइटी की सल्लू वर्मा ने "ऑल इंडिया सुपरमॉम" का खिताब जीता।
वर्षभर चलने वाली पहल है "अशियाना सुपरमॉम"
"अशियाना सुपरमॉम" एक वर्षभर चलने वाली पहल है, जिसका उद्देश्य माताओं को अपनी प्रतिभा दिखाने, सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने और सामुदायिक जुड़ाव को मजबूत करने के लिए मंच प्रदान करना है।
पूरे वर्ष प्रतिभागी क्रिएटिव वर्कशॉप, वेलनेस सेशन, फिटनेस चैलेंज, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सीएसआर गतिविधियों में भाग लेते हैं। इन गतिविधियों के आधार पर उन्हें अंक दिए जाते हैं। मदर्स डे पर आयोजित फिनाले में सबसे सक्रिय और प्रेरणादायक सुपरमॉम्स को सम्मानित किया जाता है।