Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-11

Jharkhand News: कोडरमा में खेत से मिला व्यक्ति का शव, आत्महत्या की आशंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

Jharkhand News: झारखंड के कोडरमा जिले में सोमवार सुबह खेत से एक व्यक्ति का शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सदर थाना क्षेत्र के झुमरीतिलैया-जयनगर मुख्य मार्ग स्थित लाराबाद के पास एक ढाबे के पीछे खेत में शव पड़े होने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।


सल्फास खाकर खुदकुशी की आशंका

मृतक की पहचान गहराई गांव निवासी 55 वर्षीय रामजी यादव के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में सल्फास की गोली खाकर आत्महत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल से मृतक का शर्ट, चप्पल, पानी की बोतल और सल्फास की गोली का डब्बा बरामद किया है। गोली का आधा टूटा हिस्सा मिलने के बाद खुदकुशी की आशंका और गहरा गई है।


मॉर्निंग वॉक पर निकले ग्रामीणों ने देखा शव

जानकारी के अनुसार, सुबह पिपराडीह गांव के कुछ ग्रामीण टहलने के लिए खेतों की ओर गए थे। इसी दौरान उनकी नजर खेत में पड़े एक व्यक्ति पर पड़ी। पास जाकर देखने पर पता चला कि व्यक्ति की मौत हो चुकी है। इसके बाद ग्रामीणों ने आसपास के लोगों को बुलाया और तुरंत पुलिस को सूचना दी।


पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल सदर थाना पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा घटना से पहले मृतक की गतिविधियों की भी जांच की जा रही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !