Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-10

Big Action By Chatra Police: चतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई,अर्जुन गंझू गिरफ्तार भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

Big Action By Chatra Police: चतरा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लोडेड देशी कट्टे के साथ अर्जुन गंझू को गिरफ्तार किया है। उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया है, जिसमें इंसास राइफल की गोलियों के साथ-साथ .303 की भी गोलियां शामिल हैं।
पुलिस अधीक्षक एसपी को 9 जून को गुप्त सूचना मिली थी कि टिकदा गांव में अर्जुन गंझू पिता स्व बासुदेव गंझू के पास भारी मात्रा में अवैध गोली एवं हथियार रखे हैं। इसी सूचना के आधार पर सूचना का सत्यापन करने और आवश्यक कार्रवाई करने के लिए छापामारी दल का गठन किया गया। छापेमारी के क्रम में अभियुक्त अर्जुन गंझू की निशानदाही पर टिकदा के जंगल में जमीन के अंदर छिपाकर रखी इंसास रायफल की 477 राउंड गोली और .303 राइफल की 246 गोलियां मिलीं। इस तरह पुलिस ने कुल 723 राउंड गोलियां बरामद कीं।
लावालौंग थाना में अर्जुन गंझू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। इसके खिलाफ 9 जून को कांड संख्या 43/2025 दर्ज किया गया। उसके खिलाफ सीएलए एक्ट की धाराएं 25(1-ए)/25(1-बी)ए/26/35 आर्म्स एक्ट एवं 17 (i)(ii) लगाई गई हैं। पुलिस ने बताया कि अर्जुन गंझू लावालौंग थाना क्षेत्र के टिकदा गांव का रहने वाला है।

अर्जुन गंझू की गिरफ्तारी के लिए बने छापामारी दल में लावालौंग के थाना प्रभारी रुपेश कुमार, सब इंस्पेक्टर सूर्य प्रताप सिंह, लावालौंग थाना के सब इंस्पेक्टर विधायक प्रसाद यादव, लावालौंग रिजर्व गार्ड के हवलदार/136 वीरेंद्र प्रसाद और हवलदार 195 मखनलाल मरांडी के अलावा लावालौंग थाने में प्रतिनियुक्त आईआरबी-03 के आरक्षी 587 अजय कुमार शामिल थे।

पुलिस ने अर्जुन गंझू को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस आगे भी अवैध हथियार और गोला-बारूद के खिलाफ कार्रवाई करेगी। पुलिस अधीक्षक एसपी ने बताया कि अवैध हथियार और गोला-बारूद के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और जो भी लोग इसमें शामिल होंगे, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।
चतरा पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध हथियार और गोला-बारूद के खिलाफ एक बड़ा संदेश गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से लोगों में सुरक्षा की भावना बढ़ी है। पुलिस की आगे की कार्रवाई से उम्मीद है कि अवैध हथियार और गोला-बारूद के खिलाफ और भी बड़ी कार्रवाई होगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !