Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-11

Adityapur News: आदित्यपुर के इच्छापुर में 5 महीने से अधूरी नाली, बारिश में बढ़ा हादसों का खतरा

Adityapur: आदित्यपुर के वार्ड 27 स्थित इच्छापुर में सनशाइन स्कूल के पीछे बन रही नाली का निर्माण कार्य पिछले 5 महीनों से अधूरा पड़ा है। निर्माण की धीमी रफ्तार के कारण स्थानीय लोगों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश शुरू होते ही जगह-जगह बने गड्ढों में पानी भर जा रहा है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है।

गड्ढों में पानी भरने से हो रहे हादसे
स्थानीय लोगों के अनुसार, अधूरी नाली और खराब सड़क की वजह से दुपहिया वाहन चालकों को आने-जाने में काफी दिक्कत हो रही है। बारिश के दौरान गड्ढे पानी से भर जाते हैं, जिससे कई लोग फिसलकर गिर चुके हैं और चोटिल भी हुए हैं।

निर्माण कार्य में अनियमितता का आरोप
नागरिकों ने आरोप लगाया है कि नाली निर्माण में मानकों की अनदेखी की जा रही है। गड्ढों की खुदाई पर्याप्त गहराई तक नहीं की गई है और घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि इंजीनियर निरीक्षण के लिए नहीं पहुंचते, जिससे ठेकेदार मनमाने तरीके से काम करवा रहे हैं।

नगर निगम से जल्द कार्रवाई की मांग
स्थानीय लोगों ने नगर निगम से जल्द नाली निर्माण कार्य पूरा कराने और निर्माण गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते काम पूरा नहीं हुआ तो बारिश में जलजमाव और हादसों की स्थिति और गंभीर हो जाएगी। चेतावनी देते हुए लोगों ने कहा कि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !