Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-11

Jamshedpur News: टाटानगर स्टेशन पर हाई टेंशन तार की चपेट में आए नाबालिग की इलाज के दौरान मौत, मालगाड़ी पर चढ़ने से हुआ था हादसा

Jamshedpur News: टाटानगर रेलवे स्टेशन पर हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलसे एक नाबालिग की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई. वह पिछले पांच दिनों से एमजीएम अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती था, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा था.

जानकारी के अनुसार घटना प्लेटफॉर्म नंबर तीन की है, जहां नाबालिग एक खड़ी मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गया था. इसी दौरान वह ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन ओवरहेड बिजली तार के संपर्क में आ गया और तेज करंट लगने से बुरी तरह झुलस गया. हादसे के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई थी.

स्थानीय लोगों और रेलवे कर्मचारियों की मदद से घायल नाबालिग को तुरंत एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया था. अस्पताल सूत्रों के मुताबिक उसका शरीर काफी ज्यादा जल चुका था. डॉक्टरों ने उसे बचाने की हर संभव कोशिश की, लेकिन उसकी हालत लगातार नाजुक बनी रही और सोमवार को उसने दम तोड़ दिया.

अस्पताल से सूचना मिलने के बाद टाटानगर रेल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मृतक की पहचान और उसके परिजनों तक सूचना पहुंचाने की प्रक्रिया में जुटी हुई है.

घटना के बाद रेलवे स्टेशन परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और जागरूकता को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !