Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-11

Entertainment News: बॉलीवुड से हॉलीवुड तक दिशा पाटनी का धमाका, इंटरनेशनल फिल्म से करेंगी बड़ा डेब्यू

Entertainment News: Disha Patani अब इंटरनेशनल स्क्रीन पर अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं। अपनी फिटनेस, ग्लैमरस अंदाज और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस के लिए मशहूर दिशा जल्द ही हॉलीवुड फिल्म Holiguards Saga: The Portal Of Forces में नजर आएंगी। इस फिल्म के जरिए वह आधिकारिक तौर पर हॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं, जिसे उनके करियर का बड़ा पड़ाव माना जा रहा है।


इंटरनेशनल सितारों संग दिखेंगी दिशा

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म में दिशा पाटनी एक अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी। खास बात यह है कि वह फिल्म में Kevin SpaceyDolph LundgrenTyrese GibsonBrianna Hildebrand और Eric Roberts जैसे बड़े इंटरनेशनल कलाकारों के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। हालांकि इससे पहले भी दिशा इंटरनेशनल प्रोजेक्ट Kung Fu Yoga में Jackie Chan के साथ काम कर चुकी हैं।


बरेली से बॉलीवुड तक का सफर

13 जून 1992 को Bareilly में जन्मीं दिशा पाटनी एक शिक्षित परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता पुलिस अधिकारी हैं, जबकि मां हेल्थ इंस्पेक्टर हैं। इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान उनका झुकाव मॉडलिंग और एक्टिंग की ओर बढ़ा। साल 2013 में उन्होंने Ponds Femina Miss India Indore प्रतियोगिता में फर्स्ट रनर-अप बनकर सुर्खियां बटोरीं। इसके बाद विज्ञापनों और मॉडलिंग की दुनिया में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई।


“एमएस धोनी” से मिली असली पहचान

दिशा पाटनी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत तेलुगु फिल्म Loafer से की थी। हालांकि बॉलीवुड में उन्हें असली पहचान M.S. Dhoni: The Untold Story से मिली। इसके बाद वह Baaghi 2BharatMalangRadheEk Villain ReturnsYodhaऔर Kalki 2898 AD जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !