Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-12

Jamshedpur News : शहर में दो किशोरों की आत्महत्या से सनसनी, अलग-अलग घटनाओं में गई जान

Jamshedpur News : पूर्वी सिंहभूम जिले में आत्महत्या की दो अलग-अलग घटनाओं ने लोगों को झकझोर दिया है। एक ओर गोविंदपुर थाना क्षेत्र के लुआबासा गांव में प्रेम प्रसंग से परेशान एक 17 वर्षीय किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, वहीं दूसरी ओर बोड़ाम थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोर का शव जंगल में पेड़ से लटकता मिला। दोनों घटनाओं के बाद संबंधित इलाकों में शोक और मातम का माहौल है।


शादी समारोह से लौटने के बाद घर में लगाई फांसी


गोविंदपुर थाना क्षेत्र के लुआबासा गांव निवासी 17 वर्षीय चैतन्य सिंह ने सोमवार देर रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि वह गांव में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गया था और वहां दोस्तों के साथ डांस भी किया था। इसके बाद वह घर लौटा और कमरे में फंदे से झूल गया।

घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था, क्योंकि परिवार के अन्य सदस्य दूसरे गांव में आयोजित शादी समारोह में गए हुए थे। रात करीब 12:30 बजे जब परिजन घर लौटे तो चैतन्य को फंदे से लटकता देख उनके होश उड़ गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


प्रेम प्रसंग को लेकर तनाव की आशंका, बोड़ाम में जंगल से मिला किशोर का शव


मृतक के पिता रघु सिंह ने बताया कि चैतन्य का गांव की ही एक युवती के साथ प्रेम संबंध था। आशंका जताई जा रही है कि इसी संबंध में किसी बात को लेकर मानसिक तनाव के कारण उसने यह कदम उठाया। हालांकि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

गोविंदपुर थाना पुलिस ने यूडी केस दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आत्महत्या के पीछे और कोई कारण तो नहीं था।

इधर बोड़ाम थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव निवासी 16 वर्षीय वैद्यनाथ बेसरा का शव घर से करीब 500 मीटर दूर जंगल में पेड़ से लटका मिला। परिजनों के अनुसार वह 10 मई की शाम मेला जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा।

अगले दिन जंगल में उसका शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के पिता सुनील बेसरा ने बताया कि वैद्यनाथ एक अच्छा फुटबॉल खिलाड़ी था और उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !