Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-13

Ranchi News : नामकुम जमीन घोटाले की जांच करेगी एसीबी, हाई कोर्ट के आदेश के बाद बढ़ी हलचल

Ranchi News : नामकुम अंचल क्षेत्र स्थित टुंडुल में करोड़ों रुपये की जमीन से जुड़े कथित घोटाले की जांच अब भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) करेगी। झारखंड हाई कोर्ट के निर्देश के बाद मामले में प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है और एसीबी ने कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है।


दस्तावेजों में हेराफेरी और रिकॉर्ड गायब करने का आरोप


पूरा मामला जमीन के दस्तावेजों में कथित हेराफेरी, गलत तरीके से दाखिल-खारिज करने और सरकारी रिकॉर्ड गायब किए जाने से जुड़ा है। कोर्ट में सुनवाई के दौरान यह बात सामने आई कि पीड़ित पक्ष द्वारा जमीन से संबंधित अभिप्रमाणित दस्तावेज मांगे जाने के बावजूद नामकुम अंचल कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारी लगातार टालमटोल करते रहे।

हाई कोर्ट ने मामले को गंभीर मानते हुए टिप्पणी की कि किसी बड़े घोटाले को छिपाने के उद्देश्य से सरकारी रिकॉर्ड जानबूझकर गायब किए जाने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। इसके बाद अदालत ने पूरे मामले की जांच एसीबी से कराने का आदेश दिया।


तत्कालीन सीओ और राजस्व कर्मचारी पर जांच की तैयारी


कोर्ट के आदेश के बाद एसीबी ने नामकुम की तत्कालीन अंचल अधिकारी (सीओ) श्वेता वर्मा और राजस्व कर्मचारी दीपक के खिलाफ प्रारंभिक जांच दर्ज करने की अनुमति मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग से मांगी है। अनुमति मिलने के बाद एसीबी औपचारिक रूप से केस दर्ज कर जांच शुरू करेगी।

सूत्रों के अनुसार प्रारंभिक जांच में संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की चल-अचल संपत्ति, बैंक खातों के लेन-देन और अन्य वित्तीय दस्तावेजों की भी जांच की जा सकती है।


प्रशासनिक महकमे में बढ़ी हलचल


हाई कोर्ट के सख्त रुख और एसीबी जांच की तैयारी के बाद प्रशासनिक महकमे में हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि जांच आगे बढ़ने पर जमीन से जुड़े कई और बड़े खुलासे हो सकते हैं। फिलहाल सभी की नजर अब एसीबी की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !