Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-10

BJP Chandil: भाजपा नेता पप्पु वर्मा के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकला, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाया, भारतीय सैनिकों की लगे जयकारे

Chandil: भाजपा नेता पप्पु वर्मा के नेतृत्व में चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में तिरंगा यात्रा आयोजित की गई। तिरंगा यात्रा चांडिल डैम रोड से शुरू होकर पूरे चांडिल बाजार में भ्रमण किया। इस दौरान लोगों ने भारत माता की जयकारा के साथ ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाया और भारतीय सैनिकों की जयकार की। साथ ही, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। 
यह तिरंगा यात्रा जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ भारत की ओर से की गई सैन्य कार्रवाई ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य में आयोजित की गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारतीय सेना के अदम्य साहस और पराक्रम को सम्मानित करने के लिए यात्रा निकाली। भाजपा नेता पाप्पू बर्मा ने कहा कि आज भारत में विभिन्न प्रकार के अस्त्र निर्माण किया जा रहा है और उन्हें विदेशों में बेचा जाता है। 

भारत सरकार ने रक्षा उत्पादन क्षेत्र में आत्मनिर्भरता प्राप्त करने के लिए कई पहल की हैं और देश में हथियारों के डिजाइन, विकास और निर्माण को बढ़ावा दिया जा रहा है। भारतीय रक्षा उद्योग में कई सार्वजनिक और निजी क्षेत्र की कंपनियां शामिल हैं। इनमें लड़ाकू विमान, टैंक, पनडुब्बी, युद्धपोत और अन्य रक्षा उपकरण शामिल हैं। भारत सरकार ने रक्षा निर्यात को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए हैं। देश में बने हथियारों को विदेशों में बेचने के लिए कई देशों के साथ समझौता किया गया हैं। इससे न केवल देश की रक्षा क्षमताओं में वृद्धि होगी, बल्कि अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। रक्षा उत्पादन और निर्यात से देश को कई लाभ हो सकते हैं, जैसे कि रोजगार के अवसरों में वृद्धि, अर्थव्यवस्था में वृद्धि और देश की रक्षा क्षमताओं में सुधार। इस अवसर पर चांडिल प्रमुख रामकृष्ण महतो, सेवा ही संकल्प है के संस्थापक राकेश वर्मा, महेश कुंडू, बनु सिंह, प्रभात कुमार पोद्दार, खुदी सिंह, राजु दत्ता, फटिक गोराई, यदुपति गोप, शिबू चाटर्जी, अनिल सिन्हा, गौरी शंकर सिंह, छुटु राम सिंह, आशीष कुंडू, भजहरी खा,खोकन सिंह आदि उपस्थित थे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !