Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-13

Ranchi News : 9362 आरक्षी पदों पर भर्ती प्रक्रिया तेज, रोस्टर की खामियां दूर करने के लिए 14 मई को बैठक

Ranchi News : झारखंड पुलिस मुख्यालय ने राज्य के जिला बल और विभिन्न इकाइयों में 9362 आरक्षी पदों पर भर्ती प्रक्रिया तेज कर दी है. भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए रोस्टर क्लीयरेंस में सामने आई खामियों को दूर करने हेतु 14 मई को पुलिस मुख्यालय में महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। जानकारी के मुताबिक, जिला पुलिस और विभिन्न इकाइयों से आरक्षी संवर्ग के रिक्त पदों का श्रेणीवार विवरण मांगा गया था. रिपोर्ट की जांच के दौरान पुलिस मुख्यालय को कई जिलों से भेजे गए आंकड़ों में तकनीकी और श्रेणीवार त्रुटियां मिलीं. इन्हीं खामियों को दूर करने के लिए यह बैठक आयोजित की जा रही है। 


एसएसपी, एसपी समेत कई इकाइयों के अधिकारी होंगे शामिल


बैठक में झारखंड पुलिस अकादमी हजारीबाग के निदेशक, रांची, जमशेदपुर और धनबाद के एसएसपी के अलावा सभी जिलों के एसपी को शामिल होने का निर्देश दिया गया है. इसके साथ ही रेलवे, जैप, आईआरबी, एसआईआरबी, मसाबनी केंद्र और नेतरहाट सहित विभिन्न इकाइयों के अधिकारियों को भी बुलाया गया है.


गृह विभाग की मंजूरी के बाद JSSC को भेजा जाएगा प्रस्ताव


पुलिस मुख्यालय की ओर से बताया गया है कि रोस्टर संबंधी त्रुटियां दूर होने के बाद भर्ती प्रस्ताव गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग को भेजा जाएगा. विभागीय मंजूरी मिलने के बाद नियुक्ति प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए प्रस्ताव झारखंड कर्मचारी चयन आयोग को सौंपा जाएगा.

माना जा रहा है कि आने वाले महीनों में भर्ती का आधिकारिक विज्ञापन जारी हो सकता है, जिसके बाद आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !