Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-13

Gamharia News: गम्हरिया स्टेशन के पास 4.94 एकड़ सरकारी जमीन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, निर्माण और खरीद बिक्री पर पूरी रोक

Gamharia News: गम्हरिया स्टेशन के पास मोहन नगर सोसाइटी से सटी सरकारी जमीन पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए सरकारी बोर्ड लगा दिया है. इसके साथ ही साफ कर दिया गया है कि इस जमीन पर अब किसी भी तरह का निर्माण और खरीद बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी.
उपायुक्त के निर्देश पर हुई कार्रवाई
बुधवार को प्रशासन की टीम ने मौजा बड़ा गम्हरिया स्थित सरकारी भूमि को चिन्हित कर वहां बोर्ड लगाया. अंचल निरीक्षक Balwant Singh ने बताया कि सरायकेला खरसावां उपायुक्त के निर्देश पर अतिक्रमित सरकारी जमीन की जांच की गई थी और इसकी रिपोर्ट प्रशासन को सौंपी गई थी.
रिपोर्ट के आधार पर आदेश मिलने के बाद बुधवार दोपहर करीब 1.30 बजे अंचल अधिकारी के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई.

किन प्लॉटों की जमीन पर लगा सरकारी बोर्ड
प्रशासन के अनुसार चिन्हित जमीन मौजा बड़ा गम्हरिया, थाना नंबर 66, खाता संख्या 753 के अंतर्गत आती है. इसमें प्लॉट संख्या 3455 की 0.86 एकड़ और प्लॉट संख्या 3456 की 4.08 एकड़ जमीन शामिल है. कुल मिलाकर 4.94 एकड़ सरकारी भूमि पर बोर्ड लगाया गया है. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह पूरी जमीन सरकारी है. यहां किसी प्रकार का निर्माण कार्य नहीं किया जा सकेगा और न ही जमीन की खरीद बिक्री होगी.

अतिक्रमण हटाने की तैयारी भी तेज
अंचल निरीक्षक बलवंत सिंह ने संकेत दिए कि सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया भी आगे बढ़ाई जाएगी. प्रशासन की इस कार्रवाई को सरकारी भूमि की सुरक्षा और अवैध कब्जों पर रोक लगाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है. कार्रवाई के दौरान अंचल उप निरीक्षक अमित सरदार, सिंगराई सोरेन सहित अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !