Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-14

Jamshedpur News: कोल्हान में Fuel Panic, दूसरे दिन भी सड़क से पंप तक सिर्फ कतारें, घंटों इंतजार को मजबूर लोग

Jamshedpur News: जमशेदपुर में पेट्रोल-डीजल को लेकर अफरा-तफरी का माहौल लगातार दूसरे दिन भी देखने को मिला। गुरुवार सुबह से ही शहर के कई पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। खुले पंपों के बाहर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं, जबकि कई बंद पंपों के बाहर भी लोग पंप खुलने की उम्मीद में लाइन में खड़े नजर आए।

घंटों इंतजार, सड़क तक पहुंचीं लाइनें, ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित
अचानक बढ़ी भीड़ के कारण वाहन चालकों को ईंधन भरवाने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। कई इलाकों में कतारें इतनी लंबी हो गई कि सड़क तक पहुंच गई, जिससे यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हुई और जाम की स्थिति बन गई। शहर के कई पंपों पर अव्यवस्था का माहौल देखने को मिला।

पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने मांगी पुलिस सुरक्षा
भीड़ और अव्यवस्था को देखते हुए जमशेदपुर पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है। एसोसिएशन का कहना है कि किसी भी अप्रिय घटना से बचने और भीड़ नियंत्रित करने के लिए पेट्रोल पंपों पर पुलिस बल की तैनाती जरूरी है। कुछ पंप संचालकों ने साफ कहा कि पर्याप्त सुरक्षा मिलने के बाद ही बंद पंपों को दोबारा खोला जाएगा।

एक दिन में 3 लाख लीटर ईंधन की रिकॉर्ड बिक्री
बुधवार को शहर में करीब 3 लाख लीटर ईंधन की रिकॉर्ड बिक्री दर्ज की गई। एसोसिएशन के अध्यक्ष कुणाल कुमार ने बताया कि शहर में पेट्रोल और डीजल की कोई वास्तविक कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि लोगों में पैनिक बढ़ने से मांग अचानक कई गुना बढ़ गई है। कई लोग एक-दो दिन नहीं, बल्कि पूरे महीने का ईंधन एक साथ भरवा रहे हैं, जिससे पंपों पर अतिरिक्त दबाव बन गया।

कोल्हान क्षेत्र में भी असर, चाईबासा-सरायकेला में बढ़ी भीड़
ईंधन को लेकर मची अफरा-तफरी का असर पूरे कोल्हान क्षेत्र में भी देखने को मिल रहा है। चाईबासा और सरायकेला के पेट्रोल पंपों पर भी भारी भीड़ उमड़ रही है। अचानक बढ़ी मांग के कारण कई जगहों पर पंपों को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा। हालांकि एसोसिएशन ने साफ किया है कि यह कोई ईंधन संकट नहीं, बल्कि पैनिक के कारण बढ़ी मांग का असर है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !