Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-11

Train Alert : टाटानगर-खड़गपुर रूट की 8 जोड़ी ट्रेनें रद्द, रांची-हावड़ा सहित कई ट्रेनों के रूट बदले

चक्रधरपुर रेल मंडल में चल रहे विकास कार्यों के चलते रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। टाटानगर स्टेशन होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों को वैकल्पिक मार्गों से चलाया जाएगा। रेलवे ने यात्रियों को पहले से यात्रा की योजना बनाने और अपडेट चेक करने की सलाह दी है।
जमशेदपुर ।
चक्रधरपुर रेल मंडल के तहत चल रहे विकास एवं अनुरक्षण कार्यों के कारण दक्षिण पूर्व रेलवे ने ट्रेनों के संचालन में अस्थायी बदलाव किया है। इस अवधि में टाटानगर स्टेशन होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। वहीं, कुछ ट्रेनों का संचालन वैकल्पिक मार्गों से किया जाएगा। रेलवे के अनुसार यह निर्णय यात्रियों की सुरक्षा और पटरियों के रख-रखाव को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा पर निकलने से पूर्व अपनी संबंधित ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। यह कदम किसी भी प्रकार की असुविधा और भ्रम से बचाव के लिए उठाया गया है।

प्रशासन ने यह भी बताया कि वर्तमान में कुछ ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, जबकि कुछ अन्य ट्रेनों के मार्गों में परिवर्तन (डायवर्जन) किया गया है। यात्रियों से अनुरोध है कि वे रेल यात्रा की योजना बनाते समय रद्द और डायवर्ट की गई ट्रेनों की सूची अवश्य जांच लें।

अधिक जानकारी के लिए यात्री रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन से संपर्क कर सकते हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !