Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-14

Ranchi News : NEET पेपर लीक पर NSUI का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग

Ranchi News : NEET परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर राष्ट्रीय छात्र संगठन NSUI ने केंद्र सरकार और शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। गुरुवार को रांची स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में NSUI नेताओं ने कहा कि परीक्षा में हुई अनियमितताओं से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है और देशभर में छात्रों के बीच आक्रोश बढ़ रहा है।प्रदेश NSUI अध्यक्ष विनय उरांव ने कहा कि NEET जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में पेपर लीक होना बेहद गंभीर मामला है। उन्होंने कहा कि 22 लाख से अधिक परीक्षार्थी और उनके परिवार मानसिक तनाव में हैं।


“छात्र पढ़ाई छोड़ सड़कों पर उतरने को मजबूर”


विनय उरांव ने कहा कि छात्र पढ़ाई और करियर पर ध्यान देना चाहते हैं, लेकिन उन्हें अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। उन्होंने इसे केंद्र सरकार और शिक्षा व्यवस्था की बड़ी विफलता बताया।

NSUI नेताओं ने आरोप लगाया कि लगातार हो रहे पेपर लीक और परीक्षा में गड़बड़ियों से युवाओं का भरोसा शिक्षा प्रणाली से उठता जा रहा है।

संगठन ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की। साथ ही मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी उठाई।

NSUI ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो राज्यभर में आंदोलन और तेज किया जाएगा।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !