Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-14

Jamshedpur News: बागबेड़ा कॉलोनी में तीन दिन बाद फिर शुरू हुआ डोर टू डोर कचरा उठाव, विधायक के हस्तक्षेप के बाद प्रशासन हरकत में आया

Jamshedpur News: जमशेदपुर के बागबेड़ा कॉलोनी इलाके में पिछले तीन दिनों से बंद पड़े डोर टू डोर कचरा उठाव को लेकर लोगों की परेशानी बढ़ गई थी. कॉलोनी की सड़कों और आसपास कचरे के ढेर जमा होने लगे थे, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी भी बढ़ रही थी. मामले को गंभीरता से उठाते हुए पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार को स्थिति से अवगत कराया और पांच सूत्री मांग पत्र सौंपा. इसके बाद विधायक के निर्देश पर प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कचरा उठाव कार्य दोबारा शुरू करा दिया.
विधायक के निर्देश के बाद कॉलोनी के कई इलाकों में शुरू हुआ घर घर कचरा संग्रहण
मामले की जानकारी मिलने के बाद विधायक संजीव सरदार ने प्रखंड विकास पदाधिकारी सुमित प्रकाश को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया. इसके बाद गुरुवार को बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर 1 और रोड नंबर 2 में घर घर जाकर कचरा उठाव किया गया. प्रशासन की ओर से जानकारी दी गई है कि बाकी सड़कों में शुक्रवार को कचरा संग्रहण कार्य किया जाएगा. साथ ही रविवार को छोड़कर प्रतिदिन नियमित रूप से डोर टू डोर कचरा उठाव जारी रखने की बात कही गई है.

अतिरिक्त कचरा वाहन और संचालन समिति बनाने की उठी मांग
पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने प्रशासन को सौंपे गए मांग पत्र में कई महत्वपूर्ण मांगें रखीं. उन्होंने कहा कि इलाके में नियमित और बेहतर कचरा उठाव व्यवस्था के लिए एक अतिरिक्त कचरा संग्रह वाहन उपलब्ध कराया जाना चाहिए. इसके अलावा उन्होंने कचरा प्रबंधन को व्यवस्थित बनाने के लिए संचालन समिति गठित करने और हर महीने नियमित बैठक कराने की भी मांग की. उनका कहना है कि इससे स्थानीय समस्याओं का समय पर समाधान हो सकेगा और सफाई व्यवस्था बेहतर बनेगी.

कई महीनों से जमा कचरे के ढेर हटाने का भी दिया गया आश्वासन
बागबेड़ा कॉलोनी और आसपास के कई इलाकों में लंबे समय से कचरे के ढेर जमा होने की शिकायत भी सामने आई है. स्थानीय लोगों ने बताया कि कई जगह महीनों से कचरा नहीं हटाया गया था जिससे गंदगी और बदबू की समस्या बढ़ रही थी. विधायक संजीव सरदार ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि कॉलोनी और आसपास जमा कचरे को जल्द से जल्द हटाया जाए. उन्होंने अधिकारियों को संचालन समिति के गठन और मासिक बैठक के लिए समय और स्थान तय करने का भी निर्देश दिया.

सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए बनेगा WhatsApp ग्रुप
प्रखंड विकास पदाधिकारी सुमित प्रकाश ने बताया कि कचरा उठाव व्यवस्था को सुचारू और प्रभावी बनाने के लिए जल्द ही संचालन समिति का गठन किया जाएगा. साथ ही मासिक बैठक के लिए स्थान और समय भी निर्धारित किया जाएगा. उन्होंने कहा कि कचरा प्रबंधन से जुड़ी शिकायतों, सुझावों और जानकारी के आदान प्रदान के लिए एक WhatsApp ग्रुप भी बनाया जाएगा ताकि स्थानीय लोगों और प्रशासन के बीच बेहतर संवाद कायम
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !