Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-14

Railway News: आद्रा मंडल में लाइन ब्लॉक का असर, टाटानगर की कई ट्रेनों के रूट और परिचालन में बदलाव

Railway News: आद्रा रेल मंडल में होने वाले लाइन ब्लॉक के कारण टाटानगर से गुजरने वाली कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है. रेलवे ने कुछ ट्रेनों के मार्ग परिवर्तन और कुछ के परिचालन दूरी में कटौती का आदेश जारी किया है.

रेलवे की ओर से मिली जानकारी के अनुसार टाटानगर-आसनसोल मेमू ट्रेन 15, 16 और 17 मई को केवल आद्रा स्टेशन तक ही अपडाउन करेगी. वहीं टाटा-हटिया एक्सप्रेस को बदले हुए मार्ग से चलाया जाएगा.

बताया जा रहा है कि लाइन ब्लॉक के दौरान इंजीनियरिंग, ट्रैक्शन, सिग्नल और टेलीकम्युनिकेशन से जुड़े कार्य किए जाएंगे. इसके कारण कई ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ेगा.

इधर, गुरुवार को धनबाद-आदित्यपुर एक्सप्रेस और आसनसोल-टाटानगर मेमू ट्रेन भी आद्रा स्टेशन से ही वापस लौट जाएगी.

रेलवे के इस निर्णय से कोल्हान, पश्चिम बंगाल और झारखंड के विभिन्न जिलों के यात्रियों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !