Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-11

Jamshedpur Traffic Checking Changed: ट्रैफिक चेकिंग में बड़ा बदलाव, अब ट्रैफिक ड्यूटी पर नहीं दिखेंगे गुस्सैल सिपाही, व्यवहार सुधारने पर जोर

Jamshedpur: जमशेदपुर पुलिस अपनी सार्वजनिक छवि को सुधारने और आम जनता के साथ बेहतर संबंध स्थापित करने की दिशा में अब सख्त कदम उठा रही है। विशेषकर ट्रैफिक ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों के व्यवहार को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बाद अब पुलिस प्रशासन ने बड़ी पहल की है।
सिटी एसपी कुमार शिवाशीष के नेतृत्व में सोमवार को एक अहम बैठक हुई, जिसमें ट्रैफिक थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए। बैठक में तय हुआ कि जिन पुलिसकर्मियों के व्यवहार को लेकर लंबे समय से शिकायतें मिल रही हैं, उन्हें तत्काल ट्रैफिक ड्यूटी से हटाकर किसी अन्य शाखा में स्थानांतरित कर दिया जाएगा।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि नई तैनाती के लिए जवानों की मानसिक स्थिति, संयम और संवाद कौशल को प्राथमिकता दी जाएगी। अब सड़क पर ड्यूटी निभाने वाले जवानों का चयन उनके व्यवहार और मानसिक संतुलन को देखकर किया जाएगा।

इस क्रम में पुलिस विभाग जवानों के लिए विशेष मानसिक स्वास्थ्य शिविर, योगा और मेडिटेशन सेशन आयोजित करेगा, ताकि वे तनावमुक्त रह सकें और संयम के साथ जनता से व्यवहार करें।

इस कार्रवाई की पृष्ठभूमि में रविवार को वायरल हुआ वह वीडियो भी है, जिसमें एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी द्वारा टाटा स्टील के एक कर्मचारी की बाइक की चाबी छीनने और हेलमेट जबरन उतरवाने की घटना सामने आई थी। इस घटना को लेकर आम लोगों से लेकर राजनेताओं तक ने पुलिस के रवैये पर सवाल खड़े किए थे।

सिटी एसपी शिवाशीष ने कहा कि पुलिस व्यवस्था को संवेदनशील और जिम्मेदार बनाने के लिए कार्यशैली में बदलाव की जरूरत है। बैठक के बाद सभी ट्रैफिक थाना प्रभारियों ने भी अपने-अपने जवानों के साथ बैठक की और नए दिशा-निर्देश दिए गए।

यह कदम जहां जनता को राहत देगा, वहीं पुलिस बल के भीतर भी एक सकारात्मक कार्यसंस्कृति विकसित करने में मदद करेगा।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !