Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-14

Jamshedpur News: मैपिंग नहीं कराने वाले मतदाताओं की सूची 23 मई को होगी जारी, बीएलओ से करना होगा संपर्क

Jamshedpur News: जिला प्रशासन 23 मई को उन मतदाताओं की सूची जारी करेगा, जिन्होंने अब तक अपनी वोटर मैपिंग नहीं कराई है. यह प्रक्रिया प्री एसआईआर अभियान के तहत कराई जा रही है.

प्रशासन के अनुसार वर्ष 2003 की मतदाता सूची के आधार पर सभी मतदाताओं को बीएलओ के माध्यम से अपनी मैपिंग करानी अनिवार्य है. सूची प्रकाशित होने के बाद अनमैप्ड वोटर्स अपने संबंधित बीएलओ से संपर्क कर सकेंगे.

बताया गया है कि जारी की जाने वाली सूची में बीएलओ का नाम और मोबाइल नंबर भी उपलब्ध रहेगा, ताकि मतदाताओं को संपर्क करने में सुविधा हो. इसकी एक प्रति बीएलओ को भी दी जाएगी, जिससे वे एएसडीडी सूची को अंतिम रूप दे सकें.

प्रशासन ने कहा है कि जिन मतदाताओं की मैपिंग अब तक नहीं हुई है, वे अपने जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखें. इन दस्तावेजों को एन्यूमरेशन फॉर्म भरने के दौरान डिक्लेरेशन फॉर्म के साथ संलग्न करना होगा.

जिला प्रशासन ने सभी अनमैप्ड मतदाताओं से जल्द प्रक्रिया पूरी करने और आवश्यक तैयारी करने की अपील की है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !