Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-14

Jamshedpur News: टाटा से वाराणसी के लिए शुरू हुई रेखा लग्जरी बस सेवा, विधायक सरयू राय ने किया शुभारंभ

Jamshedpur News: जमशेदपुर से वाराणसी जाने वाले यात्रियों के लिए गुरुवार को नई “रेखा लग्जरी बस सेवा” की शुरुआत की गई. मांगो बस स्टैंड से इस बस सेवा का शुभारंभ विधायक सरयू रॉय ने फीता काटकर किया. इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और बस स्टैंड से जुड़े लोग मौजूद रहे.


विधायक सरयू राय ने कहा कि जमशेदपुर और वाराणसी के बीच यात्रा करने वाले लोगों को अब बेहतर और आरामदायक सुविधा मिलेगी. उन्होंने कहा कि यात्रियों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से लैस बस सेवा शुरू की गई है, जिससे लंबी दूरी की यात्रा आसान और सुविधाजनक बनेगी.


बस में वाई-फाई और टॉयलेट जैसी सुविधाएं
बस सेवा के संचालक अनुराग ने बताया कि यात्रियों के आराम का विशेष ध्यान रखा गया है. बस में वाई-फाई, आरामदायक सीटें और टॉयलेट जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, ताकि सफर के दौरान यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो.

नई लग्जरी बस सेवा शुरू होने पर यात्रियों और स्थानीय लोगों ने खुशी जताई. लोगों का कहना है कि इस सेवा से जमशेदपुर से वाराणसी आने-जाने वाले यात्रियों को बेहतर यात्रा विकल्प मिलेगा और सफर पहले से अधिक आरामदायक होगा.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !