Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-14

Jharkhand News: झारखंड कांग्रेस में पदाधिकारियों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा, कई नेताओं को नए दायित्व

Jharkhand News: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने के उद्देश्य से पदाधिकारियों के बीच नई जिम्मेदारियों का वितरण किया है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी द्वारा अधिसूचित पदाधिकारियों को अलग-अलग कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी है.
प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रभारी राकेश सिन्हा ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि अभिजीत राज को विभाग और फ्रंटल संगठनों से जुड़े कार्यों का दायित्व दिया गया है. वहीं आदित्य विक्रम जायसवाल को प्रोफेशनल कांग्रेस और झारखंड कांग्रेस न्यूजलेटर की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

जयशंकर पाठक को शिकायत निवारण से संबंधित कार्य दिया गया है, जबकि मनोज सहाय पिंकू को कांग्रेस की संपत्तियों के संरक्षण की जिम्मेदारी मिली है. शबाना खातून और सुंदरी तिर्की को भी विभागीय और फ्रंटल संगठनों से जुड़े दायित्व सौंपे गए हैं.

इसके अलावा सुनीत शर्मा को संगठन और प्रशिक्षण कार्य, सुरेन राम को विभागीय समन्वय, सूर्यकांत शुक्ला को कांग्रेस कनेक्ट सेंटर और सच्चिदानंद चौधरी को प्रदेश कार्यालय चेयरमैन की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं राजन वर्मा को कार्यालय प्रभारी नियुक्त किया गया है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !