Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-14

Jamshedpur News: बड़ा गोविंदपुर में सूने घर का ताला तोड़ 10 लाख की चोरी, भाई के क्रिया-कर्म में गया था परिवार

Jamshedpur: जमशेदपुर के बड़ा गोविंदपुर, सुभाषनगर (राजेंद्र पथ) निवासी शिवशंकर दास के घर में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। घटना उस समय हुई जब शिवशंकर दास अपने पूरे परिवार के साथ अपने बड़े भाई के क्रिया-कर्म में शामिल होने के लिए घर से बाहर गए हुए थे। इसी सूनेपन का फायदा उठाते हुए अज्ञात चोरों ने 11 मई की रात घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर प्रवेश किया और इत्मीनान से पूरी घटना को अंजाम दिया।

नगदी, जेवर और जरूरी कागजात लेकर फरार हुए चोर
पीड़ित परिवार के अनुसार, चोरों ने घर के कमरों और अलमारी को खंगालकर करीब तीन लाख रुपये नगद और तीन से चार लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। गहनों और नगदी के अलावा चोर घर से जरूरी कागजात, एलपीजी गैस सिलेंडर और पीतल के कीमती बर्तन भी समेट ले गए। अनुमान लगाया जा रहा है कि चोरों ने कुल मिलाकर करीब 9 से 10 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति की चोरी की है।

परसुडीह थाना में मामला दर्ज, जांच शुरू
चोरी की इस बड़ी घटना की जानकारी मिलते ही शिवशंकर दास ने परसुडीह थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि मामले की त्वरित जांच की जाए और चोरी गए सामान की बरामदगी के साथ दोषियों को गिरफ्तार किया जाए। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने की प्रक्रिया में जुट गई है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !