Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-15

Jamshedpur News : जमशेदपुर में अधेड़ व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, घर में फंदे से लटका मिला शव

Jamshedpur News : सिदगोड़ा नंद नगर ग्वाला बस्ती में एक 47 वर्षीय व्यक्ति द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान मलकीत सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक का शव घर के अंदर फंदे से लटका हुआ मिला, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई।टना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग सदमे में आ गए। आसपास के लोगों की भी मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।


पुलिस कर रही मामले की जांच, मानसिक तनाव की आशंका


प्राथमिक जांच में मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, युवक पिछले कुछ समय से तनाव में था। हालांकि आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह क्या है, इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है। पुलिस परिवार और करीबी लोगों से पूछताछ कर रही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !