Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-15

Ranchi News: जमीन के नाम पर 21.80 लाख की ठगी, रांची के रातू थाने में प्राथमिकी दर्ज, पैसे मांगने पर मिली धमकी

Ranchi News: जमीन बेचने के नाम पर 21 लाख 80 हजार रुपये की कथित ठगी और धमकी देने के मामले में रातु थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. यह शिकायत लोहरदगा निवासी अमित कुमार साहु ने आमटांड निवासी रवि कुमार वर्मा के खिलाफ दर्ज कराई है.

शिकायत के मुताबिक 6 मार्च 2024 को जमीन बिक्री को लेकर दोनों पक्षों के बीच एकरारनामा हुआ था. इसके बाद आरोपी ने अलग-अलग तिथियों में अग्रिम भुगतान के रूप में कुल 21.80 लाख रुपये लिए. आरोप है कि जब जमीन की रजिस्ट्री कराने की बात आई तो आरोपी लगातार बहाने बनाकर मामले को टालता रहा.

पीड़ित का कहना है कि काफी दबाव डालने के बाद आरोपी ने करीब 4 लाख रुपये वापस किए, लेकिन शेष राशि अब तक नहीं लौटाई गई है. शिकायत में यह भी कहा गया है कि पैसे मांगने पर आरोपी धमकी देता था और कहता था कि उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता, क्योंकि थाना पुलिस भी उसके प्रभाव में है.

शिकायतकर्ता ने दावा किया है कि जिस जमीन के नाम पर सौदा किया गया, उससे आरोपी का कोई लेना-देना नहीं था. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !