Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-15

Jharkhand News: झारखंड में डायल 112 का असर, 76 महीनों में सुलझाए 4.65 लाख मामले, रिस्पॉन्स टाइम में 3 गुना सुधार

Jharkhand: झारखंड में डायल 112 सेवा लगातार कारगर साबित हो रही है। झारखंड पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 2280 दिनों यानी 76 महीनों में राज्य के विभिन्न जिलों में कुल 4 लाख 65 हजार 998 शिकायतों का समाधान किया गया है।

हर साल बढ़ रही शिकायत दर्ज कराने वालों की संख्या
रिपोर्ट के मुताबिक, डायल 112 पर शिकायत दर्ज कराने वालों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। वर्ष 2020 में जहां केवल 4496 मामले दर्ज हुए थे, वहीं साल 2026 में अप्रैल महीने तक ही 71,481 शिकायतें दर्ज की जा चुकी हैं।

साल दर साल बढ़े मामलों के आंकड़े
आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2021 में 30,366, वर्ष 2022 में 21,316, वर्ष 2023 में 59,817, वर्ष 2024 में 1,16,920 और वर्ष 2025 में 1,61,602 शिकायतें डायल 112 पर दर्ज हुई थीं।

पुलिस रिस्पॉन्स टाइम में आई बड़ी तेजी
ईआरएसएस (ERSS) की रिपोर्ट में सबसे सकारात्मक पहलू पुलिस के रिस्पॉन्स टाइम में आई तेजी को माना जा रहा है। वर्ष 2020 में पुलिस का औसत रिस्पॉन्स टाइम 26.38 मिनट था, जो अब घटकर वर्ष 2026 में जनवरी से अप्रैल के बीच 9.45 मिनट रह गया है।

तकनीकी संसाधनों से मजबूत हुई आपातकालीन सेवा
इससे साफ है कि सूचना मिलने के बाद पुलिस और आपातकालीन सेवाएं अब पहले के मुकाबले करीब तीन गुना तेजी से घटनास्थल पर पहुंच रही हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी संसाधनों और बेहतर मॉनिटरिंग की वजह से आपातकालीन सेवाओं में तेजी आई है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !