Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-15

Ranchi News: दुष्कर्म के आरोपी शादाब आलम की जमानत पर सुनवाई, रांची सिविल कोर्ट ने मांगी केस डायरी, 20 मई को होगी अगली सुनवाई

Ranchi News: रांची में युवती को जन्मदिन पार्टी के बहाने बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप से जुड़े मामले में आरोपी शादाब आलम की जमानत याचिका पर रांची सिविल कोर्ट में सुनवाई हुई. अदालत ने मामले की केस डायरी पेश करने का निर्देश पुलिस को दिया है.

मामले की सुनवाई रांची सिविल कोर्ट के अपर न्याययुक्त-27 की अदालत में हुई. सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पुलिस से जांच से संबंधित दस्तावेज और केस डायरी उपलब्ध कराने को कहा. साथ ही जमानत याचिका पर अगली सुनवाई के लिए 20 मई की तारीख तय की गई है.

पीड़िता की शिकायत के आधार पर लालपुर थाना में शादाब आलम, मेडिकल छात्रा ओली विश्वकर्मा और अन्य आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी. आरोप है कि युवती को पार्टी के बहाने बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया.

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अदालत में केस से जुड़े दस्तावेज पेश किए जाने की प्रक्रिया जारी है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !