Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-15

Hazaribag News: हजारीबाग मेडिकल कॉलेज में प्रसूता की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों और नर्सों पर लगाए गंभीर आरोप

Hazaribag News: Shaheed Nirmal Mahto Medical College And Hospital एक बार फिर विवादों में घिर गया है। प्रसव के बाद एक महिला की मौत से अस्पताल परिसर में भारी हंगामा मच गया। मृतका के परिजनों और स्थानीय लोगों ने डॉक्टरों व नर्सों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। घटना के बाद अस्पताल में देर रात तक तनाव का माहौल बना रहा।

प्रसव के बाद हालत थी सामान्य, ब्लड चढ़ाने के बाद बिगड़ी तबीयत
मृतका की पहचान कटकमसांडी प्रखंड के बंजिया गांव निवासी शोभा कुमारी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार उन्हें 13 मई को प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों की सलाह पर पहले से ही रक्त की व्यवस्था कर दी गई थी। अस्पताल में उन्होंने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया था और गुरुवार रात तक जच्चा-बच्चा दोनों की हालत सामान्य बताई जा रही थी।

ब्लड रिएक्शन की शिकायत के बावजूद नहीं रुका ट्रांसफ्यूजन
परिवार का आरोप है कि देर रात करीब 12 से 1 बजे के बीच नर्सों ने शोभा कुमारी को ब्लड चढ़ाना शुरू किया। ब्लड चढ़ाने के कुछ देर बाद ही उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों का कहना है कि महिला ने ब्लड रिएक्शन होने की शिकायत की थी और ब्लड चढ़ाने से मना भी किया था, लेकिन उनकी बात को गंभीरता से नहीं लिया गया।

प्रसूता की मौत के बाद अस्पताल में हंगामा
आरोप है कि जब महिला की हालत ज्यादा खराब हुई तो परिजन डॉक्टर और नर्स को बुलाने के लिए अस्पताल में इधर-उधर दौड़ते रहे, लेकिन उस समय कोई चिकित्सक या स्वास्थ्यकर्मी मौजूद नहीं था। समय पर इलाज नहीं मिलने के कारण महिला की मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने अस्पताल परिसर में जमकर विरोध प्रदर्शन किया और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की।

विधायक प्रदीप प्रसाद ने उठाए सवाल, दोषियों पर कार्रवाई और जांच की मांग
मौके पर पहुंचे Pradeep Prasad ने अस्पताल की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए इसे गंभीर प्रशासनिक विफलता बताया। उन्होंने उपायुक्त हेमंत सती से फोन पर बात कर दोषी स्वास्थ्यकर्मियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रशासन ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है, लेकिन खबर लिखे जाने तक अस्पताल प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !