Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-11

Hemant Soren: लालू प्रसाद यादव का 78वां जन्मदिन: हेमंत सोरेन ने दी बधाई

Hemant Soren: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव आज अपना 78वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर देशभर से उन्हें शुभकामनाएं मिल रही हैं। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी लालू यादव को उनके जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
सीएम हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट कर कहा, "गरीबों, शोषितों और वंचितों के लिए हमेशा संघर्ष करने वाले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री, राजद सुप्रीमो आदरणीय लालू प्रसाद यादव जी को जन्मदिन की ढेरों बधाई, शुभकामनाएं और जोहार। मरांग बुरु आपको सदैव उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन प्रदान करें, यही कामना करता हूं।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी और विधायक कल्पना सोरेन ने भी लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की बधाई दी है। आरजेडी चीफ के जन्मदिन पर पटना में जश्न का माहौल है। लालू यादव ने आधी रात को केक काटकर जन्मदिन की शुरुआत की थी।
पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने लालू यादव को जन्मदिन की बधाई देने के लिए उनके आवास पर पहुंचे। इस दौरान लालू यादव के साथ उनके परिवार के सदस्य भी मौजूद थे। जन्मदिन के मौके पर लालू यादव के आवास पर काफी भीड़ देखी गई।

लालू यादव के समर्थकों ने उनके जन्मदिन के मौके पर कहा कि वे उनके नेता के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करते हैं। समर्थकों ने कहा कि लालू यादव ने हमेशा गरीबों और वंचितों के लिए संघर्ष किया है और आगे भी वे उनके लिए काम करते रहेंगे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !