Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-11

Jamshedpur Ration Dealer Arbitrariness: जमशेदपुर के ग्रामीण इलाके में राशन डीलर की मनमानी

Jamshedpur Ration Dealer Arbitrariness: जमशेदपुर के ग्रामीण इलाके में राशन डीलर अपनी मनमानी कर रहे हैं और ग्राहकों के साथ अभद्र व्यवहार की शिकायतें मिल रही हैं। परसुडीह हलुदबनी स्थित बी सी गोप डीलर के यहां ग्रामीणों ने जमकर बवाल काटा।
ग्रामीणों का आरोप है कि राशन डीलर द्वारा एक माह का ही राशन दिया जा रहा है, जबकि प्रत्येक राशन डीलर को महीने में दो बार राशन देना है। जब ग्रामीण महिलाएं राशन डीलर से सवाल पूछती हैं तो डीलर द्वारा उनके साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है।

मिली जानकारी के अनुसार, उप मुखिया और स्थानीय ग्रामीण दलबल के साथ राशन डीलर के यहां पहुंचे और उनके द्वारा किए जा रहे कारनामों पर जमकर बवाल काटा। उन्होंने वरीय पदाधिकारी से शिकायत कर राशन डीलर का लाइसेंस रद्द करने की मांग की है।

राशन डीलर से जब इस संबंध में सवाल पूछा गया तो उन्होंने गोलमोल जवाब दिया और खुद ही अपने जवाबों में फंसते नजर आए। उन्होंने कहा कि आदेश आया है, लेकिन आदेश की प्रति नहीं दिखाई।


ग्रामीणों ने मांग की है कि राशन डीलर का लाइसेंस रद्द किया जाए और उन्हें उचित राशन मिले। ग्रामीणों का कहना है कि वे अपने अधिकारों के लिए लड़ेंगे और राशन डीलर की मनमानी नहीं चलने देंगे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !