Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-16

Jharkhand News: झारखंड पुलिस में 20 आयुधिक अवर निरीक्षकों को प्रमोशन, पुलिस मुख्यालय ने जारी किया आदेश

Jharkhand News: झारखंड पुलिस मुख्यालय ने आयुधिक संवर्ग में पदोन्नति को लेकर बड़ा फैसला लिया है. विभागीय चयन पर्षद की बैठक के बाद आयुधिक अवर निरीक्षक यानी आयुधिक जमादार पद पर कार्यरत 20 अधिकारियों को आयुधिक निरीक्षक (आयुधिक सूबेदार) पद पर प्रोन्नति देने का निर्णय लिया गया है.

इस संबंध में पुलिस मुख्यालय की ओर से आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है. बताया गया कि रिक्त पदों और रोस्टर क्लीयरेंस की समीक्षा के बाद चयन पर्षद ने पदोन्नति के लिए अधिकारियों के नामों पर सहमति दी.

बैठक की अध्यक्षता डीजीपी तदाशा मिश्रा ने की. इस दौरान पुलिस मुख्यालय के कई वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी भी मौजूद रहे.

प्रोन्नति पाने वाले अधिकारियों में सुनील कुमार सिंह, भरत चंद्र पासवान, विश्वनाथ बिरकी, बैजू उरांव, रमेश मांझी, सरफराज खां, रविन्द्र कुमार, साहू प्रसाद और शैलेन्द्र कुमार पांडेय समेत अन्य अधिकारी शामिल हैं.

पुलिस मुख्यालय के अनुसार चयनित अधिकारियों को अलग से प्रोन्नति आदेश उपलब्ध कराया जाएगा. वहीं दो अधिकारियों के मामलों को फिलहाल लंबित रखा गया है. विभागीय कार्रवाई और सेवा संबंधी शर्तें पूरी नहीं होने के कारण उन पर अंतिम फैसला नहीं लिया गया है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !