Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-16

Tata Steel Bumper Profit: टाटा स्टील ने दर्ज किया शानदार मुनाफा, निवेशकों को मिलेगा बढ़ा हुआ डिविडेंड

Tata Steel Bumper Profit: Tata Steel ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में शानदार कारोबारी प्रदर्शन करते हुए मुनाफे और उत्पादन दोनों में बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की है। शुक्रवार को हुई कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में वित्तीय नतीजों को मंजूरी दी गई। इसके साथ ही शेयरधारकों के लिए ₹4 प्रति सामान्य शेयर डिविडेंड देने की घोषणा भी की गई।

शेयरधारकों को मिलेगा ₹4 प्रति शेयर डिविडेंड
कंपनी ने ₹1 फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर ₹4 डिविडेंड देने का प्रस्ताव रखा है। अगर आगामी वार्षिक आमसभा (AGM) में इसे मंजूरी मिल जाती है, तो 6 जुलाई 2026 से डिविडेंड का भुगतान शुरू किया जाएगा। पिछले वित्तीय वर्ष में कंपनी ने ₹3.60 प्रति शेयर डिविडेंड दिया था, जिसे इस बार बढ़ा दिया गया है।

2 जुलाई को होगी वार्षिक आमसभा
Tata Steel की 119वीं वार्षिक आमसभा 2 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी। बोर्ड बैठक में टीएम इंटरनेशनल लॉजिस्टिक्स में इक्विटी स्टेक अधिग्रहण को भी मंजूरी दी गई।

टर्नओवर और मुनाफे में बड़ा उछाल
कंपनी का कुल टर्नओवर पिछले वर्ष के ₹2,18,543 करोड़ से बढ़कर ₹2,32,140 करोड़ पहुंच गया। वहीं टैक्स से पहले का मुनाफा ₹25,802 करोड़ से बढ़कर ₹34,848 करोड़ हो गया।
टैक्स के बाद कंपनी का शुद्ध मुनाफा भी जबरदस्त तरीके से बढ़ा है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में जहां यह ₹3,174 करोड़ था, वहीं 2025-26 में बढ़कर ₹10,886 करोड़ हो गया।

स्टील उत्पादन और डिलीवरी में भी रिकॉर्ड वृद्धि
टाटा स्टील समूह ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में 31.67 मिलियन टन स्टील का उत्पादन किया, जबकि पिछले वर्ष यह 30.92 मिलियन टन था। भारत में कंपनी का प्रदर्शन और भी मजबूत रहा। भारत में स्टील उत्पादन 21.68 मिलियन टन से बढ़कर 23.43 मिलियन टन पहुंच गया। वहीं स्टील डिलीवरी 20.94 मिलियन टन से बढ़कर 22.53 मिलियन टन दर्ज की गई।

कंपनी ने घटाया कर्ज
कंपनी ने बताया कि बीते वित्तीय वर्ष में ₹14,026 करोड़ का निवेश किया गया। साथ ही कंपनी अपने कर्ज को कम करने में भी सफल रही। टाटा स्टील का शुद्ध कर्ज घटकर ₹80,144 करोड़ रह गया है, जो पिछले साल की तुलना में ₹2,285 करोड़ कम है।

डाउनस्ट्रीम कारोबार से मिली मजबूती
टी वी नरेंद्रन ने कहा कि वैश्विक स्तर पर सप्लाई चेन और टैरिफ से जुड़ी चुनौतियों के बावजूद कंपनी ने बेहतर प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि टाटा स्टील इंडिया ने 22.5 मिलियन टन की अब तक की सबसे बेहतरीन डिलीवरी दर्ज की। उन्होंने कहा कि ट्यूब्स, टिनप्लेट, कलर्स और वायर जैसे डाउनस्ट्रीम कारोबार में बढ़ती मांग ने कंपनी को मजबूती दी है। साथ ही कलिंगानगर प्लांट की नई लाइनों को ऑटोमोबाइल सेक्टर से तेज मंजूरी मिलने से कंपनी की स्थिति और मजबूत हुई है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !