Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-16

Jharkhandh News : झारखंड पुलिस एसोसिएशन चुनाव का ऐलान, दो चरणों में होगा मतदान

Jharkhand News : झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने संगठनात्मक चुनाव को लेकर कार्यक्रम घोषित कर दिया है। केंद्रीय कार्यालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न जिला इकाइयों, वाहिनी और शाखाओं में चुनाव दो चरणों में संपन्न कराया जाएगा।एसोसिएशन के महामंत्री संजीव कुमार द्वारा जारी पत्र के मुताबिक पहले चरण का मतदान 17 मई को और दूसरे चरण का मतदान 24 मई 2026 को कराया जाएगा। चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से पूरा कराने के लिए अलग-अलग इकाइयों में चुनाव पर्यवेक्षकों की नियुक्ति भी की गई है।


कई जिलों और शाखाओं में होगा मतदान


पहले चरण में दुमका, खूंटी, मुसाबनी, गोड्डा और गिरिडीह की इकाइयों में मतदान होगा, जबकि दूसरे चरण में जामताड़ा, लातेहार, गुमला और पलामू की शाखाओं में चुनाव कराए जाएंगे।

केंद्रीय नेतृत्व ने सभी इकाइयों को समय पर अनुमति लेने और आम सभा की सूचना सभी सदस्यों तक पहुंचाने के निर्देश दिए हैं, ताकि चुनाव प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न हो सके।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !