Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-16

Jharkhand News: झारखंड स्टेट फार्मेसी काउंसिल पर 15 हजार तक की अवैध वसूली का आरोप, बाउंसर रखने को लेकर भी विवाद

Jharkhand News: झारखंड स्टेट फार्मेसी काउंसिल एक बार फिर विवादों में घिर गई है. काउंसिल में बिना वेतन काम करने वाले लोगों के पास बाउंसर रखने के आरोप सामने आने के बाद मामला चर्चा में है. इस विवाद में रजिस्ट्रार प्रशांत पांडेय का नाम भी सामने आ रहा है.

जानकारी के अनुसार प्रशांत पांडेय को वर्ष 2024 में छह महीने के लिए औपबंधिक आधार पर रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया था, लेकिन तय अवधि पूरी होने के बाद भी वे पद पर बने हुए हैं.

काउंसिल पर रजिस्ट्रेशन के नाम पर अभ्यर्थियों से अवैध वसूली करने के आरोप भी लगे हैं. कुछ लोगों का दावा है कि रजिस्ट्रेशन कराने के लिए 10 से 15 हजार रुपये तक वसूले जा रहे हैं.

वहीं कुछ अभ्यर्थियों ने यह भी आरोप लगाया है कि बातचीत और मोलभाव के बाद कम राशि लेकर रजिस्ट्रेशन किया गया. मामले को लेकर काउंसिल की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !