Jamshedpur: टाटा मैन हॉस्पिटल ने मरीजों की सुविधा और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं को ध्यान में रखते हुए TMH साथी नाम से नई 24x7 हेल्पलाइन सेवा शुरू की है। यह हेल्पलाइन पेशेवर कॉल सेंटर सेवा प्रदाता Digitide के सहयोग से विकसित की गई है। इस पहल की घोषणा शुक्रवार को आयोजित एक प्रेस वार्ता में की गई, जिसमें टाटा स्टील मेडिकल सर्विसेज की महाप्रबंधक डॉ. विनीता सिंह मौजूद रहीं।
अब एक ही नंबर पर मिलेगी सभी सेवाओं की जानकारी
पहले TMH में ओपीडी अपॉइंटमेंट के लिए सीमित समय तक इन-हाउस टेलीफोन सेवा उपलब्ध थी, लेकिन अब TMH साथी के जरिए मरीजों को चौबीसों घंटे सहायता मिलेगी। यह नई सेवा अस्पताल की विभिन्न इकाइयों जैसे TMH क्लीनिक, TMH टिनप्लेट और आरोग्य भवन हेल्थ चेकअप सेंटर से जुड़ी सुविधाओं को एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराएगी। मरीज और उनके परिजन 033 6902 2333 नंबर पर संपर्क कर ओपीडी अपॉइंटमेंट बुकिंग, अपॉइंटमेंट री-शेड्यूल, शिकायत दर्ज कराने, फीडबैक देने और अन्य जरूरी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
मरीजों को मिलेगा तेज और बेहतर रिस्पॉन्स
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, इस नई हेल्पलाइन का उद्देश्य मरीजों को तेज प्रतिक्रिया, व्यवस्थित शिकायत निवारण और बेहतर सहायता प्रदान करना है। डिजिटल और तकनीक आधारित इस प्रणाली से मरीजों को अस्पताल सेवाओं तक आसानी से पहुंच मिलेगी।
स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत बनाने की पहल
टाटा स्टील मेडिकल सर्विसेज के अधिकारियों ने बताया कि TMH साथी अस्पताल की सेवा गुणवत्ता को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस पहल के जरिए अस्पताल मरीजों के लिए अधिक भरोसेमंद, सुलभ और सुविधाजनक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दे रहा है।