Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.

  • 2026-05-16

IPL 2026: इडेन गार्डेंस में आज महायुद्ध, GT जीती तो प्लेऑफ पक्का, KKR पर बाहर होने का खतरा

IPL 2026: IPL 2026 के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज टूर्नामेंट का 60वां मुकाबला ऐतिहासिक इडेन गार्डेंस में खेला जाएगा, जहां Kolkata Knight Riders और Gujarat Titans आमने-सामने होंगी। मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि दोनों कप्तान 7 बजे टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगे। क्रिकेट फैंस की नजरें इस हाईवोल्टेज मैच पर टिकी हैं।

गुजरात जीती तो प्लेऑफ पक्का, KKR पर बाहर होने का खतरा
Shubman Gill की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है। अगर गुजरात आज जीत दर्ज करती है तो टीम के 18 अंक हो जाएंगे और प्लेऑफ में उसकी जगह लगभग पक्की हो जाएगी। फिलहाल टीम 16 अंकों के साथ मजबूत स्थिति में बनी हुई है।

KKR के लिए आखिरी उम्मीद, हारते ही खत्म हो सकता है सफर
दूसरी तरफ कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा है। अगर KKR को आज हार मिलती है तो टीम आधिकारिक तौर पर प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी। ऐसे में इडेन गार्डेंस में आज रोमांच, दबाव और बड़े मुकाबले का पूरा मसाला देखने को मिलेगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !