Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-17

Ranchi News : स्वास्थ्य व्यवस्था पर भाजपा के आरोपों का कांग्रेस ने दिया जवाब

Ranchi News : झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर भाजपा के आरोपों पर इंडियन नाशना कॉंग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सी सिन्हा ने कहा कि भाजपा नेताओं को जनता को गुमराह करने से पहले अपने 20 वर्षों के शासनकाल का हिसाब देना चाहिए।उन्होंने कहा कि आज भाजपा जिस स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठा रही है, उसी व्यवस्था की नींव उनके शासनकाल में कमजोर हुई थी। कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा अस्पतालों की बदहाली पर राजनीति कर रही है, जबकि केंद्र सरकार लगातार झारखंड के स्वास्थ्य बजट में कटौती कर रही है।


आयुष्मान योजना और स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल


कांग्रेस नेता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आयुष्मान भारत योजना का प्रचार तो करती है, लेकिन यह नहीं बताती कि देशभर में कितने गरीब मरीजों को निजी अस्पतालों ने इलाज देने से मना किया।

उन्होंने दावा किया कि भाजपा शासित राज्यों में भी स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति किसी से छिपी नहीं है। राकेश सी सिन्हा ने कहा कि भाजपा को झारखंड की चिंता कम और राजनीतिक सुर्खियों की ज्यादा चिंता है।


कोविड काल का जिक्र कर भाजपा पर साधा निशाना


कांग्रेस ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि देश ने भाजपा शासनकाल में ऑक्सीजन की कमी से लोगों की मौत, गंगा में बहती लाशें और अस्पतालों के बाहर तड़पते मरीजों की तस्वीरें देखी हैं। ऐसे में भाजपा का नैतिकता की बात करना उचित नहीं है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए लगातार डॉक्टरों की नियुक्ति, दवा उपलब्धता और ग्रामीण स्वास्थ्य ढांचे को बेहतर बनाने की दिशा में काम कर रही है। कुछ घटनाओं के आधार पर पूरे सिस्टम को बदनाम करना दुर्भाग्यपूर्ण है।

कांग्रेस ने भाजपा को सलाह दी कि वह केवल बयानबाजी करने के बजाय केंद्र से झारखंड को अधिक मेडिकल संसाधन, डॉक्टर और आर्थिक सहायता दिलाने की पहल करे।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !