Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-17

Jharkhand News: सीएम हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार से की जनगणना में सरना धर्म कोड देने की मांग

Jharkhand News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आगामी जनगणना में आदिवासी समाज के लिए अलग सरना धर्म कोड शामिल करने की मांग उठाई है. उन्होंने कहा कि देशभर में रहने वाले करोड़ों आदिवासियों की आस्था, संस्कृति, पहचान और अस्तित्व की रक्षा के लिए अलग धर्म कोड जरूरी है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि आदिवासी समाज की धार्मिक परंपराएं और जीवन शैली अन्य धर्मों से अलग हैं. आदिवासी समुदाय सदियों से प्रकृति पूजक रहा है और उसकी सांस्कृतिक पहचान को जनगणना में अलग स्थान मिलना चाहिए.

हेमंत सोरेन ने कहा कि अलग धर्म कोड नहीं होने से आदिवासी समाज की वास्तविक पहचान सामने नहीं आ पाती है. उन्होंने इसे आदिवासी अस्मिता और अधिकारों से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा बताया.

मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से मांग की कि जनगणना फॉर्म में आदिवासी-सरना धर्म कोड के लिए अलग कॉलम दिया जाए, ताकि आदिवासी समुदाय अपनी पहचान स्वतंत्र रूप से दर्ज करा सके.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !