Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-17

Current News : बकरीद 2026 को लेकर सऊदी अरब में चांद देखने की अपील, 17 मई को होगी धुल हिज्जा की चांद रात

Current News : सऊदी अरब के सुप्रीम कोर्ट ने मुसलमानों से 17 मई 2026 की शाम धुल हिज्जा का चांद देखने की अपील की है। अदालत ने कहा है कि जो लोग चांद देखें, वे नजदीकी अदालत या अधिकृत समिति को इसकी जानकारी दें।


चांद दिखने पर 27 मई को हो सकती है बकरीद


रिपोर्ट्स के अनुसार अगर 17 मई की शाम चांद नजर आता है, तो 18 मई से धुल हिज्जा का महीना शुरू हो जाएगा। ऐसे में 26 मई को अराफात का दिन और 27 मई 2026 को ईद-उल-अजहा यानी बकरीद मनाई जा सकती है। वहीं अगर चांद दिखाई नहीं देता है, तो तारीख एक दिन आगे बढ़ सकती है।


भारत समेत कई देशों में अलग हो सकती है तारीख


भारत, पाकिस्तान और दक्षिण एशिया के अन्य देशों में चांद देखने की प्रक्रिया स्थानीय स्तर पर होती है। इसलिए भारत में बकरीद की तारीख सऊदी अरब से एक दिन बाद भी हो सकती है। विशेषज्ञों के मुताबिक भारत में ईद-उल-अजहा 27 या 28 मई को मनाए जाने की संभावना है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !