Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-17

West Bengal CM Security Alert: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को बम हमले की धमकी, कोलकाता से युवक गिरफ्तार

West Bengal: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद कोलकाता पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने इस मामले में गार्डनरीच इलाके से एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने ईमेल भेजकर मुख्यमंत्री पर आतंकी संगठन अल-कायदा की मदद से आत्मघाती हमला कराने की धमकी दी थी।

साइबर सेल और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई
गिरफ्तार आरोपी की पहचान 27 वर्षीय हसनैन इकबाल के रूप में हुई है। उसे कोलकाता पुलिस की साइबर सेल और स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने संयुक्त अभियान चलाकर पकड़ा। पुलिस के अनुसार, धमकी भरा ईमेल 14 मई की सुबह भवानीपुर थाना प्रभारी को प्राप्त हुआ था।

महिला के नाम का किया गया इस्तेमाल
जांच में सामने आया कि ईमेल एक महिला की पहचान का इस्तेमाल कर भेजा गया था। संदेश में दावा किया गया था कि “आबिदा अली” नाम की महिला अल-कायदा से जुड़ी हुई है और मुख्यमंत्री पर आत्मघाती हमला करने की तैयारी कर रही है। ईमेल मिलने के बाद पुलिस की साइबर टीम ने तुरंत इसकी जांच शुरू कर दी।

जांच में आरोपी तक पहुंची पुलिस
तकनीकी जांच के दौरान पुलिस ने ईमेल का स्रोत ट्रैक किया, जो गार्डनरीच के गुलाम अब्बास लेन इलाके तक पहुंचा। इसके बाद पुलिस ने हसनैन इकबाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने कथित तौर पर ईमेल भेजने की बात स्वीकार कर ली।

पहले भी भेज चुका है संदिग्ध ईमेल
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी पहले भी कई सरकारी संस्थानों और एजेंसियों को इस तरह के ईमेल भेज चुका है। जांच में यह भी पता चला कि उसे सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) की अच्छी जानकारी थी और वह आईपी एड्रेस छिपाने तथा तकनीकी उपकरणों के इस्तेमाल में माहिर था।

मामले की जांच जारी
कोलकाता पुलिस फिलहाल मामले की गहराई से जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी का किसी आतंकी संगठन से वास्तविक संबंध था या उसने केवल अफवाह और डर फैलाने के उद्देश्य से यह ईमेल भेजा था।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !