RJD Leader: मीडिया कवरेज के लिए एक फिट पानी मे जान बुझकर नाव से गिरे राजद नेता,राजद सुप्रीमो के जन्मदिन का केक पानी मे बहाया,राजद सुप्रीमो का 78 वां जन्मदिन पर राजद नेता ने नाव पर काटा केक।
बिहार के वैशाली जिले में एक ऐसा राजद नेता है जो मीडिया कवरेज के लिए हर बार नया नया तरीका ढूंढ लेते है।आज भी राजद नेता केदार यादव कुछ ऐसा ही करते नजर आए लेकिन इस बार केदार यादव की सारी नौटंकी कैमरे में कैद हो गई.
दरअसल राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के 78वां जन्मदिन मनाने के लिए राजद नेता भगवानपुर प्रखंड के किरतपुर राजाराम गॉव के चौड़ पहुंचे जहां पोखर में पानी से गड्ढे में नाव उतारी फिर उसपर सवार हो गए लेकिन केक काटने से पहले राजद नेता जान बूझकर कुर्सी पर बैठने के दौरान नाव से गिर गए वह भी एक बार नहीं बल्कि तीन तीन बार गिरने का नाटक किया..... इसके लिए भी राजद नेता ने पूरी तैयारी कर ली थी इसलिए दो दो केक लेकर पहुंचे थे.
गिरने के कारण एक केक पानी मे बह गया फिर से दूसरा केक काटा गया और केक काटने के बाद तीसरी बार राजद नेता नाव से गिरे..... सबसे हैरत की बात तो यह है कि राजद नेता उस पानी मे तीन तीन बार गिरे जहाँ बच्चे खड़े थे और पानी बच्चों के घुटने से भी नीचे था.... हालांकि इससे पहले भी तेजस्वी यादव जब हादसे का शिकार होने से बाल बाल बचे थे तब इस नेता ने भगवानपुर NH 22 किनारे सड़क की पूजा शुरू कर दी थी.
इससे पहले भी यह नेता जी कभी भैंस पर कभी ठेले पर तो कभी रेलवे ट्रैक की पूजा,कभी जेसीबी मशीन पर चढ़कर केक काटना,कभी भैस पर चढ़कर केक काटकर अपने आप को मीडिया में बनाये रखने के लिए अक्सर ऐसी हरकत करते रहते है.... लेकिन इस बार तो नेता जी ने हद ही कर दी है जिसकी चर्चा भी खूब हो रही है,वही सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।