Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-17

Ranchi News: रांची नगर निगम चुनाव पर हाई कोर्ट सख्त, फर्जी शपथ पत्र मामले में राज्य सरकार, निर्वाचन आयोग और DC समेत 4 प्रत्याशियों को नोटिस जारी

Ranchi News: रांची नगर निगम के वार्ड 16 से जुड़े चुनावी विवाद मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य निर्वाचन आयोग, राज्य सरकार, रांची उपायुक्त, एसडीओ और चुनाव लड़ने वाले चार उम्मीदवारों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति आनंद सेन की अदालत में हुई.

जिन उम्मीदवारों को नोटिस जारी किया गया है उनमें मो. सलाउद्दीन असलम, रेखा देवी, इंतखाब आलम और सरफराज आलम शामिल हैं. मामले की अगली सुनवाई दो सप्ताह बाद होगी. बता दें कि मो. सलाउद्दीन इस बार वार्ड 16 से पार्षद निर्वाचित हुए हैं.

यह याचिका वार्ड 16 से चुनाव लड़ चुकीं नाजिमा रजा की ओर से दायर की गई है. याचिका में आरोप लगाया गया है कि कुछ उम्मीदवारों ने चुनावी शपथपत्र में गलत जानकारी दी और फर्जी दस्तावेजों के आधार पर चुनाव लड़ा.

याचिकाकर्ता का कहना है कि इस संबंध में राज्य निर्वाचन आयोग, उपायुक्त और एसडीओ से शिकायत की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. उन्होंने कोर्ट से मांग की है कि संबंधित उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच कराई जाए और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो उनका निर्वाचन रद्द किया जाए.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !