Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-18

Jamshedpur Big News: जमशेदपुर में संकोसाई रोड पर खड़ी दो बसों में लगी भीषण आग, धू-धू कर जले दोनों वाहन, लाखों की क्षति

Jamshedpur Big News: जमशेदपुर के ओलीडीह थाना क्षेत्र के संकोसाई एक नंबर रोड में रविवार देर रात सड़क किनारे खड़ी दो बसों में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में दोनों बसें पूरी तरह जलकर राख हो गईं।
स्थानीय लोगों ने बताया कि आग लगने की शुरुआती वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। आशंका है कि एक बस में बिजली संबंधी खराबी के कारण चिंगारी निकली, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और दूसरी बस भी उसकी चपेट में आ गई।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास के लोगों ने तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया।

हालांकि घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है, लेकिन दोनों बसों के जल जाने से लाखों रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !