Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-18

RANCHI BREAKING : जमीन घोटाला मामले में हेमंत सोरेन की डिस्चार्ज पिटीशन पर 22 मई को सुनवाई

RANCHI BREAKING : हेमंत सोरेन से जुड़े 8.86 एकड़ जमीन फर्जीवाड़ा और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दाखिल डिस्चार्ज पिटीशन पर अब 22 मई को सुनवाई होगी। मामले की सुनवाई पीएमएलए की विशेष अदालत में चल रही है।जानकारी के अनुसार प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर से कोर्ट में लिखित बहस दाखिल की गई थी। इस पर हेमंत सोरेन की ओर से जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा गया, जिसके बाद अदालत ने अगली सुनवाई की तारीख तय की।


खुद को निर्दोष बताते हुए आरोप मुक्त करने की मांग


बताया गया कि 2 मई को दोनों पक्षों की बहस पूरी हो चुकी थी। अब हेमंत सोरेन की ओर से ईडी के लिखित जवाब पर प्रति उत्तर दाखिल किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने 5 दिसंबर 2025 को डिस्चार्ज पिटीशन दाखिल कर खुद को निर्दोष बताते हुए आरोप मुक्त करने की मांग की थी। मामले में आरोप गठन की प्रक्रिया भी लंबित है।


ईडी ने कई लोगों को किया था गिरफ्तार


इस मामले में ईडी ने कई बार छापेमारी की थी और कई लोगों से पूछताछ की गई थी। एजेंसी ने हेमंत सोरेन समेत करीब डेढ़ दर्जन आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है।

31 जनवरी 2024 को ईडी ने पूछताछ के बाद हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया था। बाद में 28 जून 2024 को झारखण्ड हाईकोर्ट से उन्हें जमानत मिली थी। फिलहाल मामले की सुनवाई विशेष अदालत में जारी है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !