Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-18

Khunti Crime News: खूंटी में पुल निर्माण स्थल पर अपराधियों का उत्पात, मजदूरों से मारपीट और फायरिंग कर भागे बदमाश, मौके पर छोड़ी अपनी बाइक

Khunti Crime News: खूंटी के तोरपा थाना क्षेत्र के सुंदारी पाकर टोली-गुडगुडचुंवा पुल निर्माण स्थल पर रविवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब बाइक सवार तीन हथियारबंद युवक वहां पहुंचकर मजदूरों के साथ मारपीट करने लगे. घटना के दौरान फायरिंग की भी सूचना है, जिससे इलाके में दहशत फैल गई.

बताया जा रहा है कि निर्माण कार्य चल रहा था और मजदूर अपने काम में जुटे थे. इसी दौरान तीन युवक अचानक वहां पहुंचे और विवाद करते हुए मजदूरों से बदसलूकी शुरू कर दी. आरोप है कि हमलावरों ने कुछ मजदूरों के मोबाइल फोन भी छीन लिए.

मौके पर मौजूद लोगों ने जब विरोध किया तो बदमाशों ने हथियार निकालकर गोली चलानी शुरू कर दी. फायरिंग के बाद निर्माण स्थल पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई.

हालांकि मजदूरों और स्थानीय लोगों के विरोध के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए. भागने की जल्दबाजी में वे अपनी अपाचे बाइक वहीं छोड़ गए.

घटना की जानकारी मिलते ही तोरपा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक को जब्त कर लिया. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर आरोपियों की पहचान में जुटी हुई है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !