Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-18

Jamshedpur News: जुगसलाई में यूनिक कलेक्शन कपड़ा दुकान में फायरिंग मामले में चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ FIR दर्ज

Jamshedpur: जुगसलाई थाना क्षेत्र स्थित नगर पालिका बाजार में कपड़ा दुकान संचालक पर हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। यह मामला यूनिक कलेक्शन कपड़ा दुकान के मालिक दिनेश कुमार बेरिया की शिकायत पर दर्ज किया गया है। शिकायत में चार अज्ञात बदमाशों को आरोपी बनाया गया है। दिनेश कुमार बेरिया जुगसलाई के केसीएस कॉम्प्लेक्स, गर्ल्स स्कूल रोड स्थित एक अपार्टमेंट के निवासी बताए जा रहे हैं।

शुक्रवार शाम हुई थी घटना
जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम करीब चार बजे दुकान के बाहर फायरिंग की घटना हुई थी। गोली चलने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी को गोली नहीं लगी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई थी।

सीसीटीवी फुटेज में नजर आए संदिग्ध
पुलिस को घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से कुछ अहम सुराग मिले हैं। फुटेज में चार संदिग्ध युवक दिखाई दिए हैं, जिनकी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

फायरिंग के कारणों को लेकर कई चर्चाएं
घटना के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। इलाके में इसे लेकर अलग-अलग तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कुछ लोग रंगदारी से जोड़कर देख रहे हैं, जबकि कुछ इसे पुरानी रंजिश का परिणाम बता रहे हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

पुलिस जांच में जुटी
जुगसलाई थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने में लगी हुई है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !