Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-18

Ranchi News: IPS सुरेंद्र कुमार झा को बड़ी जिम्मेदारी, BSF में बने DIG, तत्काल कार्यमुक्ति के निर्देश

Ranchi News: झारखंड कैडर के 2010 बैच के आईपीएस अधिकारी सुरेंद्र कुमार झा को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर बड़ी जिम्मेदारी मिली है। भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने उन्हें सीमा सुरक्षा बल (BSF) में डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल (DIG) पद पर नियुक्त किया है।

केंद्र में नई जिम्मेदारी संभालेंगे सुरेंद्र कुमार झा, तत्काल कार्यमुक्ति का निर्देश
गृह मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, उनकी नियुक्ति मौजूदा रिक्ति के खिलाफ केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के आधार पर की गई है। मंत्रालय ने झारखंड सरकार से उन्हें तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त करने का अनुरोध किया है, ताकि वे जल्द ही केंद्र में अपनी नई जिम्मेदारी संभाल सकें।

BSF में DIG बने सुरेंद्र कुमार झा, झारखंड पुलिस सेवा के लिए गौरव का क्षण
18 मई 2026 को नई दिल्ली से जारी इस आदेश की प्रति झारखंड के मुख्य सचिव, डीजीपी और BSF मुख्यालय को भी भेजी गई है। सुरेंद्र कुमार झा की यह नियुक्ति झारखंड पुलिस सेवा के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !