Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-18

Chakradharpur Railway Station: मुंबई से कैंसर का इलाज कराकर लौट रहे 28 वर्षीय युवक की गीतांजलि एक्सप्रेस में मौत

Chakradharpur Railway Station: मुंबई से इलाज कराकर कोलकाता लौट रहे एक कैंसर मरीज की गीतांजली एक्सप्रेस में यात्रा के दौरान मौत हो गई. घटना सोमवार को राउरकेला और चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन के बीच हुई. मृतक की पहचान कोलकाता के गार्डन रीच इलाके के रहने वाले 28 वर्षीय शेख शाहबुद्दीन के रूप में हुई है.

परिजनों के अनुसार शाहबुद्दीन लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे. पहले उनका इलाज चितरंजन स्थित अस्पताल में चल रहा था, लेकिन हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें मुंबई के टाटा कैंसर अस्पताल रेफर किया था. इलाज के बाद वह अपनी पत्नी जोया और भाई बहीदुद्दीन के साथ गीतांजली एक्सप्रेस से कोलकाता लौट रहे थे.

बताया गया कि राउरकेला से ट्रेन खुलने के कुछ देर बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई. उन्हें सांस लेने में परेशानी होने लगी और देखते ही देखते वे बेहोश हो गए. घबराए परिजनों ने तुरंत ट्रेन में मौजूद रेलकर्मियों और यात्रियों से मदद मांगी.

ट्रेन के चक्रधरपुर स्टेशन पहुंचने पर उन्हें तत्काल नीचे उतारकर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी थाना प्रभारी मोहम्मद सुहैल खान अपनी टीम के साथ अस्पताल पहुंचे और मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया.

परिवार के लोगों ने बताया कि मुंबई में इलाज के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत में सुधार होने की बात कही थी, लेकिन सफर के दौरान अचानक स्थिति बिगड़ गई. घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है.

जीआरपी पुलिस ने बताया कि मामले में अस्वाभाविक मौत का केस दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !