Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-19

Jamshedpur Fire Incident: बिरसानगर के हुरलुंग पुल के पास चलती हाईवा में लगी अचानक आग, बाल-बाल बचा चालक

Jamshedpur: जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र स्थित हुरलुंग पुल के समीप मंगलवार सुबह एक हाईवा वाहन में अचानक आग लग जाने से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना सुबह करीब पांच बजे की बताई जा रही है।

बहरागोड़ा से जमशेदपुर आ रहा था वाहन
जानकारी के अनुसार वाहन संख्या JH02AX 2778 बहरागोड़ा से जमशेदपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान हुरलुंग पुल के पास चलते वाहन से अचानक धुआं निकलने लगा। कुछ ही देर में हाईवा से आग की लपटें उठने लगीं।

चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
हाईवा चालक दिलीप गोप ने स्थिति को भांपते हुए तुरंत वाहन रोक दिया और सुरक्षित बाहर निकल गया। चालक की सतर्कता के कारण बड़ा हादसा होने से बच गया। चालक ने आशंका जताई कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी हो सकती है।

स्थानीय लोगों ने किया आग बुझाने का प्रयास
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की गई। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि आग लगने से वाहन को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !