Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-11

Fake Bride: फर्जी दुल्हन के द्वारा ढाई लाख रूपए लेकर फरार

Fake Bride: सासाराम फर्जी दुल्हन के द्वारा ढाई लाख रूपए लेकर फरार हो जाने के मामले में खबर चलाये जाने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फर्जी चाचा बनी राज मुनि कुंवर को गिरफ्तार किया तथा उसके घर से छापामारी कर ठगी के एक लाख रुपए भी बरामद कर लिए गए। साथ ही उसके पुत्र प्रिंस कुमार को भी पकड़ा गया है।

जिसके खाते में भी पचास हजार रुपए ट्रांसफर किया गया था। वही धर्मशाला मोड पर जिस होटल में यह सब गोरखधंधा हुआ था। उसके संचालक राजेश जायसवाल को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर दिया है।

बता दे की मध्य प्रदेश के मुरैना जिला के कैलासर के रहने वाले मोनू राज नामक युवक को शादी कराने के नाम पर दो लाख 55 हजार रुपए ठग लिया गया था तथा एक होटल के कमरे में फर्जी शादी कर दुल्हन फरार हो गई थी। इस संबंध में सासाराम के एसडीपीओ दिलीप कुमार ने बताया कि पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया तथा मामले में फर्जी चाचा बनी राजमुनि कुंवर जो परसथूआ की हुआ की रहने वाली है। उसे गिरफ्तार किया गया तथा उसका पुत्र प्रिंस कुमार को भी पकड़ लिया गया है। जिसके पास से ठगी के एक लाख रुपए कैश मिले हैं।

साथ ही सासाराम के धर्मशाला मोड पर स्थित गंगा इन नामक होटल के संचालक राजेश जायसवाल को भी जेल भेज दिया गया। सासाराम के एसडीपीओ दिलीप कुमार ने बताया कि इस कांड का मास्टरमाइंड पिंकी कुमारी है, जो तकिया मोहल्ले में किराए के मकान में रहती है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !